Saturday, January 31, 2026

यही काफ़ी है।

तुझमें समा जाऊँ, ऐसी किस्मत कहाँ,

तू ज़िंदगी में शामिल है—यही काफ़ी है।


ना तेरा पूरा मिलना ज़रूरी मुझे,

तेरी मौजूदगी हर पल हो—यही काफ़ी है।


कुछ ख़्वाब अधूरे रह जाएँ तो क्या,

तेरी मुस्कान का खयाल—यही काफ़ी है।


लंबा सफ़र हो या छोटा सा पल,

मेरे साथ तेरा नाम चले—यही काफ़ी है।


अगर मुकम्मल तू मेरा न हो सका,

इस टूटे दिल में तेरा होना—यही काफ़ी है।




~●๋•ηινє∂ιтα ραтιℓ ●๋• 
▐ ■ αттιтυ∂є ιѕ α ℓιттℓє тнιηg тнαт мαкєѕ α вιg ∂郃єяєη¢є■▐

No comments:

Post a Comment