Friday, January 09, 2026

तू सुकून है

तू सुकून है मेरी बिखरी रातों का, 
थमे हुए लम्हों में बहती बरसातों का, 
तेरी यादों की छाँव थाम ले मेरा हाथ, 
मेरा दिल कहे बस — तू ही है सवाल मेरे जवाब का।

तू ठहराव है मेरी भागती सांसों का, 
मरहम है तू मेरे अनकहे एहसासों का, 
दुनिया चाहे जितना भी परखती रहे मुझे, 
मेरा सच बस इतना — तू है हिस्सा मेरी दुआओं का।

 तू सहारा हैरे थके हुए ख़यालों का, 
अधूरी दुआओं और चुप से सवालों का, 
 मंज़िल नहीं… पर रास्ता बनकर साथ चल, 
 मेरा कहना बस इतना    तू किस्सा है मेरे हर हाल का।

तू भरोसा है मेरे टूटकर भी संभल जाने का, 
साया है मेरे हर दर्द को सह जाने का, 
दुनिया से क्या मांगूं, क्या और दुआ करूं, 
मेरा हक बस इतना  तू सिरां है मेरी हर मांगी मन्नत का |



~●๋•ηινє∂ιтα ραтιℓ ●๋• 
▐ ■ αттιтυ∂є ιѕ α ℓιттℓє тнιηg тнαт мαкєѕ α вιg ∂郃єяєη¢є■▐

No comments:

Post a Comment